Shabana Azmi Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री शबाना आजमी का कल यानी कि 18 सितंबर को जन्मदिन है। कल शबाना आजमी अपना 71वां जन्मदिन मनायेंगी। शबाना आजमी का जन्म 18 सितंबर 1950 को हुआ था। फिल्म कलाकार होने के साथ ही वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं। सामाजिक मुद्दों को लेकर भी वो अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनके पिता मशहूर शायर कैफी आजमी थे। भाई बाबा आजमी फेमस सिनेमेटोग्राफर हैं। विकिपीडिया के मुताबिक, शबाना आजमी को पांच राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और पांच फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।2012 में पद्म भूषण से किया गया था सम्मानित
शबाना आजमी को पद्म श्री और पद्म भूषण पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म श्री से सम्मानित साल 1988 में किया गया था। जबकि, तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म भूषण से साल 2012 में सम्मानित किया गया है।शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं शबाना
शबाना आजमी किसी जमाने में मशहूर फिल्मकार शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं। इस बात को उन्होंने खुद ही कबूल किया है। ‘बैंडिट क्वीन’ जैसी फिल्मों के लिए जाने-जाने वाले डायरेक्टर शेखर कपूर और शबाना आजमी का अफेयर कई साल तक रहा। शबाना ने एक इंटरव्यू में खुद कहा था कि वो शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में थीं और बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था।
Like this:
Like Loading...