अफगानिस्तान में तालिबान की सरकार का शासन शुरू होते ही उसने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। आज के दौर में शिक्षा जहां हर इंसान का हक है, उसे तालिबान अफगान की लड़कियों को एहसान के रूप में दे रहा है। तालिबान ने महिलाओं को उच्च शिक्षा लेने की इजाजत तो दे दी है, मगर कई शर्तें भी रखी हैं। नई तालिबान सरकार में उच्च शिक्षा मंत्री का कहना है कि महिलाएं पोस्ट ग्रेजुएट लेवल तक विश्वविद्यालयों में पढ़ सकती हैं, लेकिन कक्षाएं लड़के और लड़कियों के लिए अलग होंगी और इस्लामी कपड़े अनिवार्य होंगे।अफगानिस्तान के नए शासकों द्वारा एक ऑल मैन तालिबान सरकार के गठन के कई दिनों बाद रविवार को एक संवाददाता सम्मेलन में मंत्री, अब्दुल बाकी हक्कानी ने नई नीतियां रखीं। हक्कानी ने कहा कि विश्वविद्यालय की छात्राओं को हिजाब पहनना अनिवार्य होगा, लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि क्या इसका मतलब केवल एक अनिवार्य हेडस्कार्फ़ होगा या उन्हें पूरा चेहरा ढंकना होगा।
Like this:
Like Loading...